
CM Yogi Adityanath inaugurated Rashtriya Poshan Maah in Varanasi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया, उन्होंने वहां मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया, योगी ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ रखी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष तौर पर मौजूद थी।
योगी ने कहा बाबा विश्वनाथ व माँ अन्नपूर्णा की पावन धरा वाराणसी में आज गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों, किशोरियों तथा उनके परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल को समर्पित ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। उन्होंने कहा हर आंगनवाड़ी बहन, सहायिका तथा ग्राम पंचायत के नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे अपनी-अपनी आंगनवाड़ी की जिम्मेदारी लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा हम लोग प्रदेश में आदर्श आंगनवाडी केंद्र बना रहे हैं इसके लिए 30 लाख रुपये खर्च कर उसे आधुनिक बना रहे हैं, पहले की आंगनवाडी और आज की आंगनवाडी में जमीन आसमान का फर्क है सुविधाओं से लेकर मानदेय तक सब बदल गया है आज आंगनवाड़ी बहनों के पास अपना Smartphone है, जिससे वे Real Time Data Upload कर सकती हैं।
सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना पीएम का विजन
योगी ने कहा आंगनवाडी केंद्र पोषण और शिक्षा दोनों के आधार बन सकती थी लेकिन पिछली सरकारों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए विजन बनाया उन्होंने आजादी के 100 साल बाद भारत कैसा होगा ये सोचा और उसके हिसाब से समर्थ, शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना पर जोर दिया।
पोषण आहार माह के 5 महत्वपूर्ण विषय
योगी ने बताया कि ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के लिए इस वर्ष की थीम ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ रखी गई है और 5 महत्वपूर्ण विषयों पर यह पोषण माह प्रारंभ होने जा रहा है…
- आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन
- आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन की उपलब्धता
- सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही
- पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता

