Hindi News

UP Weather: तापमान में वृद्धि के चलते कम हुई ठंड, 10 फरवरी तक साफ रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, हल्की बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर प्रदेश का मौसम फिलहाल सामान्य दिखाई दे रहा है। तापमान में हुई वृद्धि के चलते ठंड कम हो गई है। सुबह और रात को हल्का कोहरा छाया हुआ है। 10 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है।
UP Weather: तापमान में वृद्धि के चलते कम हुई ठंड, 10 फरवरी तक साफ रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, हल्की बारिश के आसार

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम और बदलने लगा है और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बना हुआ है। अधिकतम तापमान वृद्धि की वजह से ठंड कम हो गई है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन अब तापमान में हुई वृद्धि की वजह से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है और किसी भी क्षेत्र के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश को लेकर भी कोई संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

ठंड में आई कमी

दोपहर का तापमान तो बढ़ ही रहा है लेकिन रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि देखने को मिली है। लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर सहित कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के समय तेज ठंड नहीं पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा और किसी तरह का परिवर्तन नहीं आएगा।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। सुबह और शाम को कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है। 6 और 7 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

10 फरवरी तक कोई अलर्ट नहीं

8 फरवरी को सुबह और शाम के समय पश्चिम और पूर्वी यूपी में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 9 और 10 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा और दोनों ही हिस्से में हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 5 से लेकर 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !