Hindi News

बड़ी खबर! यूपी के इन शहरों में डीजल ऑटो पर लगा बैन, जानिए क्या है वजह

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
दिल्ली से सटे शहरों में शामिल नोएडा और गाजियाबाद की हवा बेहद ही जहरीली हो गई है। चारों ओर धुएं की मोटी चादर दिखाई देती है। उत्तरप्रदेश सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में डीजल ऑटोरिक्शा पर बैन लगा दिया है।
बड़ी खबर! यूपी के इन शहरों में डीजल ऑटो पर लगा बैन, जानिए क्या है वजह

Diesel auto ban in Noida-Ghaziabad

राजधानी दिल्ली (Delhi) में हवा की गुणवत्ता ने बेहद खतरनाक स्तर छू लिया है। पूरा शहर ने धुएं की मोटी चादर ओढ़े हुए है। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पद रहा है। वहीं उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भी खराब प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। हवा ऐसी हो गई है जैसे किसी ने उसमें जहर छोड़ दिया हो। इस बीच, यूपी सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में डीजल ऑटोरिक्शा पर बैन लगा दिया है।

बता दें कि सरकार ने NCR से जुड़े जिलों में बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है। इस योजना में मुख्य रूप से सड़क विकास, धूल दमन उपायों को मजबूत करने और बड़े स्तर पर सफाई अभियानों पर जोर दिया जाएगा। सरकार का दावा है कि चरणबद्ध बैन और सफाई अभियानों के साथ आने वाले महीनों में प्रदूषण स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब

दिल्ली से सटे शहरों में शामिल नोएडा और गाजियाबाद में स्थिति ज्यादा खतरनाक है। यहां बीते कई दिनों से AQI 400 पार है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई और शहरों की हवा बिगड़ी हुई है। नोएडा में शनिवार सुबह AQI 394 रिकॉर्ड हुआ जोकि बेहद खतरनाक है। इसके ऊपर स्मॉग ने और प्रभाव बढ़ाया है। वहीं गाजियाबाद में आज सुबह 422 AQI दर्ज हुआ है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews