UP का फाजिलनगर कहलाएगा ‘पावा नगरी’.. CM योगी ने मंच से की घोषणा, जानें क्यों बदला नाम

गुरुवार को सीएम योगी गाजियाबाद में भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति की स्थापना और मंदिर के उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने संबोधन के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ किया जाएगा।
CM Yogi Adityanath

उत्तरप्रदेश में शहरों के नाम बदलने की प्र​क्रिया जारी है। अब एक और शहर का नाम जल्द बदला जाएगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। दरअसल, गुरुवार को सीएम योगी गाजियाबाद में भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति की स्थापना और मंदिर के उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी है।

फाजिलनगर का बदला जाएगा नाम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जन्म यद्यपि वैशाली में हुआ लेकिन महा परिनिर्वाण उन्होंने कुशीनगर के पावागढ़ में लिया था। इसलिए इस स्थान के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ किया जाएगा।

इतिहास और जैन परंपरा में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद आधुनिक समय में यह नाम अपनी पहचान लुप्त होजा रहा था। इसी कारण सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थान को उसकी प्राचीन विरासत से जोड़ने का फैसला किया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब योगी सरकार ने किसी शहर का नाम बदला हो। इससे पहले भी कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं।

यूपी सरकार का मानना है कि इससे न केवल जैन समुदाय की आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि फाजिलनगर अब प्रस्तावित पावा नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। नाम बदलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews