UP Transfer : महाकुंभ समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। आईएएस के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने आईपीएस और पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें 3 पीसीएस और 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है । इस संबंध में 2 अलग अलग आदेश जारी किए गए है।
आदेश के तहत आईपीएस मनोज सोनकर को डीआईजी एटीएस के पद से हटा कर डीआईजी पीएसी वाराणसी और आईपीएस राजेश कुमार सिंह को कानपुर कमिश्नरी से हटाकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर वाराणसी भेजा गया है।आईपीएस देवरंजन वर्मा को डीआई रूल्स एंड मैन्युअल बनाया गया है.
ये भी पढ़ें
1सीएम योगी का शनिवार को सहारनपुर दौरा, 75 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
2UP Police SI Exam: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती, शनिवार और रविवार को 15.75 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
3प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
4लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
UP IPS Transfer List
- आईपीएस डॉ के एलिजरसन को आईजी यूपी 112 ।
- आईपीएस मनोज सोनकर को डीआईजी पीएसी वाराणसी ।
- आईपीएस शगुन गौतम को एसपी पीटीसी सीतापुर ।
- आईपीएस राजेश कुमार सिंह को जॉइंट पुलिस कमिश्नर वाराणसी ।
- आईपीएस देवरंजन वर्मा को डीआई रूल्स एंड मैन्युअल ।
- आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ कमिश्नरी ।
- आईपीएस अपर्णा गुप्ता को एसपी पुलिस मुख्यालय पोस्ट ।
- आईपीएस सूरज कुमार राय को 6वीं पीएसी मेरठ का कमांडेंट ।
UP PCS Transfer List
- पीसीएस आदित्य कुमार प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव से अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) प्रतापगढ़ बनाया गया है।
- कुंवर बहादुर सिंह को बिजनौर के उपजिलाधिकारी से सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बनाया है।
- कार्तिकेय सिंह को लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी से बाराबंकी के उपजिलाधिकारी बनाया गया है।