
UP IPS Transfer 2025 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 4 अफसरों को इधर से उधर किया है। इन अफसरों में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दिपेश जुनेजा, 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल और 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा के नाम शामिल है। गृह विभाग ने नई पोस्टिंग व ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए है।इससे पहले सितंबर अंत में बंपर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
- 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दिपेश जुनेजा को पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ का जिम्मा। जुनेजा मौजूदा समय में पुलिस महानिदेशक अभियोजन के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सीआईडी यूपी लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।सिंह मौजूदा समय में पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त का जिम्मा। लाल मौजूदा समय में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार ।गाबा इस समय पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
UP IPS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

