Hindi News

IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 27 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

Published:
यूपी में 27 आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। रामपुर, महौबा, कौशांबी, चंदौली समेत कई जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 27 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 मार्च को जारी किया गया है। शाहजहांपुर, रामपुर, कौशांबी, अमरोहा, मऊ, जालौन, फिरोजाबाद महाराजगंज, हमीरपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक के पद के प्रभार बदलाव देखने को मिला है।

आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह प्रशिक्षण निदेशालय में पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा पद पर श्याम नारायण सिंह को सेनानायक, एसडीआरएफ पद पर तैनात किया ह।

इन जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए 

फिरोजाबाद एसपी पद पर आदित्य लाग्हे को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह चंदौली एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रामपुर एसपी पद पर सोमेंद्र मीणा और शाहजहांपुर एसपी पद पर सौरभ दीक्षित को नियुक्त किया गया है। बहराइच एसपी पर विश्वजीत श्रीवास्तव और अमरोहा एसपी पद पर लखन सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।

विनय कुमार सिंह को जालौन, शशांक सिंह को महोबा, आकाश पटेल को चंदौली, सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी, मृगाक शेखर पाठक को हमीरपुर, आदित्य बंशल को अलीगढ़ नगर, अमित जैन को मुजफ्फरपुर नगर और महादिक अक्षय संजय को ग्रामीण मुजफ्फरपुर एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला 

  • महोबा एसपी पद पर कार्यरत प्रबल प्रताप सिंह को अपराध मुख्यालय पुलिस निदेशक के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विद्यासागर मिश्र को सेनानायक की 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ पद पर राजेश कुमार 2 को नियुक्त किया गया।
  • पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पद पर अमित कुमार आनंद को तैनात किया गया है।
  •  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा पद की जिम्मेदारी ईलामारन जी. सौंपी गई है।
  • सेनानायक 6वीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या पद पर नियुक्त किया गया है।
  • बहराइच एसपी पद पर कार्यरत राम नयन सिंह को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतम बुद्ध नगर पद पर भेजा गया है।
  • डॉ दीक्षा शर्मा को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट एटा लखनऊ पद पर पदस्थ किया गया है। पहले वह हमीरपुर एसपी पद पर कार्यरत थी।
  • निपुण अग्रवाल को सेनानायक 9वीं पीएसी मुरादाबाद पद पर किया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews