Hindi News

IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

Published:
उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। सीआईडी और ईओडब्ल्यू के पुलिस महानिदेशक बदले गए हैं। इनमें से चार अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने 21 मई को जारी किया गया है।

बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक, EOW, लखनऊ पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पर पर तैनात थे। कानपुर जोन के पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को स्थानांतरित करके पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा बल पुलिस महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला 

  • बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है। वह पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम और यूपी- 112 लखनऊ के पुलिस महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय पद पर भेजा गया है।  वह पुलिस महानिदेशक अपराध पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक महासमादेष्टा होमगार्ड पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा पद का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन को पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ आरके स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ जिम्मेदारी सौंपी गई है। गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षा अभियोजन पद पर तैनात थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews