Hindi News

महाकुंभ के कारण अयोध्या में उमड़ी भीड़, महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से की अपील, कहा-15 से 20 दिन बाद आए

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भक्त महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, वह सभी काशी विश्वनाथ होते हुए अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर में भी काफी ज्यादा भीड़ उमड़ रही है।
महाकुंभ के कारण अयोध्या में उमड़ी भीड़, महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से की अपील, कहा-15 से 20 दिन बाद आए

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हर दिन श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। वहीं, जो भक्त महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, वह सभी काशी विश्वनाथ होते हुए अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर में भी काफी ज्यादा भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से एक अपील की है।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भक्तों से अपील की है कि वे 15 से 20 दिन बाद अयोध्या आंए।

महासचिव की अपील

इसके लिए महासचिव ने एक लेटर जारी किया है। जिसके तहत प्रयागराज में मौनी अमावस्या के खास अवसर पर मुख्य स्नान का आयोजन किया जाएगा, जो कि 29 जनवरी यानी कल को है। इस दिन लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु द्वारा डुबकी लगाने की उम्मीद है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे भगवान श्री राम लाला के दर्शन करना मुश्किल होता जा रहा है। इससे लोगों को भी आवश्यक सुविधा हो रही है। इसलिए कोई अप्रिय घटना ना हो, लोगों से यह अपील की गई है कि वह 15 से 20 दिन बाद अयोध्या आएं। इसके लिए नम्र निवेदन किया गया है, ताकि लोगों को दर्शन करने में आसानी हो।

आगे लेटर में उन्होंने लिखा है कि वसंत पंचमी के बाद मौसम भी काफी सुहाना रहेगा। इस समय अपनी यात्रा की योजना बनाएं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस अपील पर विचार करें।

भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी

29 जनवरी यानी मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में 10 करोड़ से अधिक लोगों के आगमन की संभावना है। ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही। भीड़ होने के कारण निजी वाहनों को दूर ही पार्किंग करना पड़ रहा है और लोग पैदल ही स्नान करने पहुंच रहे हैं। बीते कुछ दिनों में भक्तों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews