UP में अगस्त में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को 12 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

अगस्त में फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा और प्रदेश में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल दो तीन गरज-चमक के साथ बौंछारे पड़ने या हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है
IMD Weather Update

कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि एक दो दिन बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी लेकिन अगस्त के पहले हफ्ते में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

गुरुवार, 30 जुलाई को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ मेघगर्जन, वज्रपात की आशंका जताई है। राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 29 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 258.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि 342.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 3-4 अगस्त के आसपास मानसून के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। 30-31 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। इसके बाद 1 से 5 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है । अगले दो तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, जलमग्न सड़कों और पुलों को पार न करने, बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की भी सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

UP में गुरुवार को कहां कहां होगी बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर, सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, अमरोहा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 20 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews