MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर योगी ने बुनकरों एवं कारीगरों को किया सम्मानित, PM Modi का आभार जताया, समाजवादी पार्टी पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने कहा जब हम 'स्वदेशी' उत्पादों को बढ़ावा देंगे तो भारत का पैसा भारत में ही लगेगा। इससे हमारे हस्तशिल्पियों के चेहरे पर खुशहाली एवं जीवन में समृद्धि आएगी।
Yogi Adityanath National Handloom Day event Lucknow

Yogi Adityanath National Handloom Day event Lucknow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया साथ ही, हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ MoU का आदान-प्रदान भी किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा  हस्तशिल्पियों का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि ही डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की गौरवशाली हस्तशिल्प परंपरा के संरक्षण-संवर्धन के लिए हम सदैव साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के निवासी शाह मुहम्मद अंसारी को ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ (लुप्तप्राय बुनाई श्रेणी) और नसीम अंसारी को ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ (बुनाई श्रेणी) से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। योगी ने कहा आपकी कला बनारस की पहचान है आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के समस्त शिल्पकारों और बुनकरों के लिए प्रेरणास्रोत है।

स्वदेशी भारत के गौरव का मंत्र 

योगी ने कहा आज ही के दिन 7 अगस्त 1905 के दिन भारत की आजादी को एक नई दिशा मिली थी, जब स्वदेश इने पदार्पण किया था, स्वदेशी एक ऐसा मंत्र है जिसने पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़कर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, महात्मा गांधी ने आजादी एक आंदोलन में खादी को ही अपना मंत्र बनाया था, हथकरघा (चरखा) को ही उन्होंने अपना सबसे बड़ा शस्त्र बनाया और हम सभ आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कि उन्होंने  7 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, ये आयोजन 2015 से लगातार चल रहा है।

पिछली सरकारों के पास कोई विजन ही नहीं था 

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में हस्तशिल्प कला पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है, लखनऊ की चिकन कारीगरों ही या फिर बनारस की बुनाई कला पूरा परिवार एक साथ बैठकर काम करता है लेकिन उन्हें कभी वो पहचान नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी, 2017 के पहेल कभी इन कारीगरों बुनकरों के बारे में सोचा ही नहीं गया, सोचते भी कैसे इसके लिए विजन चाहिए बिजली चाहिए लेकिन पिछली सरकारों के पास दोनों ही नहीं थे।

PM Modi का जताया आभार  

बबुआ कहकर अखिलेश यादव पर कसा तंज 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर योगी ने बुनकरों एवं कारीगरों को किया सम्मानित, PM Modi का आभार जताया, समाजवादी पार्टी पर कसा तंज