उत्तर प्रदेश में आईएएस के बाद आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डॉ डॉ सतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ को सेनानायक वाहिनी 1 एसएसएफ लखनऊ पद पर तैनात किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 22 सितंबर को जारी किया है।
संजीव सुमन पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ को पुलिस अधीक्षक यूपीएसआईएएस लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ समीर सौरभ को सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर पद पर नियुक्त किया गया है। आशुतोष द्विवेदी पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या पद की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुमार-II को पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।
नए EOW एसपी नियुक्त किए गए
ईओडब्ल्यू लखनऊ पुलिस अधीक्षक पद पर संजय राय को नियुक्त किया गया है, जो पहले क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है। कमल किशोर को ईओडब्ल्यू लखनऊ के एसपी पद पर भेजा गया है
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- शशि शेखर सिंह सीतापुर पद की जिम्मेदारी सेनानायक 03 वाहिनी एसएएफ प्रयागराज पद पर भेजा गया है।
- राजकुमार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान पद पर नियुक्त किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ पद की जिम्मेदारी प्रीतिबाला गुप्ता को सौंपी गई है।
- देवेश कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय पद पर कार्यरत थे।
- राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ पद पर तैनात किया गया है।
- डॉ कृष्ण गोपाल को पीटीसी मुरादाबाद के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय पद पर भेजा गया है।
- पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार मिर्जापुर के एसपी तैनात किया गया है।
- आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली पद पर महेश सिंह अत्री को नियुक्त किया गया है।







