इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नौलक्खा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर जाने से 7 लोग घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। घायलों में अंकित नाम के शख्स को ज्यादा चोटे आई हैं तो वहीं अन्य 6 लोगो को मामूली चोट लगी है।
मामले में थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत करते हुये बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और लिफ्ट में हादसे के समय क्षमता से अधिक लोग सवार होना थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लिफ्ट के ओवरलोड होने की बात सामने आई है। इसी वजह से लिफ्ट के अचानक नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है।
घायलों में छह पंजाब के रहने वाले
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हादसे के स्पष्ट कारण की जांच पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में से छह पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी किसी काम के सिलसिले में नवलखा कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय यह हादसा हो गया।
जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा हादसे का स्पष्ट कारण
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, उसकी क्षमता और हादसे के समय उसमें मौजूद लोगों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट के संचालन और सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हांलांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर हादसे का कारण क्या था?
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट





