हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। इसके अलावा कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। 3 एएचसी अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 22 सितंबर को सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 2009 के आईएएस अधिकारी यश गर्ग को मैनेजिंग डायरेक्टर HARTRON पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह डायरेक्टर जनरल इंडस्टरीज एंड कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स विभाग के सचिव और माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं। हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार मनीराम शर्मा को सौंपा गया है, जो वर्तमान में हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं। साथ चीफ सेटलमेंट ऑफिसर पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
इन अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
राज नारायण कौशिक को प्रबंध निदेशक हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव हरियाणा सेक्रेटेरिएट एस्टेब्लिशमेंट पद का प्रभार भी सौंपा गया है। डॉ मनीष नागपाल, विशेष सचिव हरियाणा सेक्रेटेरिएट एस्टेब्लिशमेंट को विशेष सचिव हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अनिरुद्ध यादव एचएसआईआईडीसी और सीईओ ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम मिशन डायरेक्टर अर्बन चैलेंज फंड स्कीम पद का प्रभार सौंपा गया है।
इन एचसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ
कंवर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) अर्बन लोकल बॉडीज को जॉइंट डायरेक्टर एंड (एडमिनिस्ट्रेशन) फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन पद पर नियुक्त किया गया है। संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटक्शन अथॉरिटी पद का प्रभार भी सौंपा गया है। नसीब कुमार को सदस्य सचिव हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मयंक वर्मा को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) अर्बन लोकल बॉडीज हरियाणा पर नियुक्त किया गया है।






