
UP Weather Alert Today: सोमवार से उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है।3 से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में कमी हो सकती है।
आज 2 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, इस अवधि में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी की किया गया है।
3 से 5 फरवरी को बारिश के आसार
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है, पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।
- 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
- 5 फरवरी को भी बूंदाबांदी जारी रहेगी। इस दौरान 3 दिन दोनों हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 7 फरवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
सोमवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी
- 3 फरवरी को मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद,बागपत, संभल, बदायूं, हापुड़, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, इटावा, मैनपुरी,पीलीभीत, फिरोजाबाद और आगरा में हल्की बारिश की संभावना है।
- कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई जिलों में घने कोहरे छाया रहेगा।
UP Weather Forecast

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

