उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी खींचतान बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमले कर रहे हैं।
ओम प्रकाश राजभर पिछले कुछ दिनों से लगातार अखिलेश यादव पर किसी ना किसी बात पर बात को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उन्होंने सपा प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि वह इस जन्म में अब मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे उन्हें अगले जन्म की तैयारी करनी चाहिए।
ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश को चुनौती
योगी कैबिनेट के पंचायत राज्य मंत्री राजभर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है जो चर्चा का विषय बन चुका है। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवाल उठा रहे हैं लेकिन वह अब तक राम मंदिर में दर्शन करने नहीं पहुंचे। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।
Varanasi, Uttar Pradesh: Minister Om Prakash Rajbhar says, “Where there are large families and long-standing relationships, some disputes may happen from time to time. But you should also note that during the SP government, there were around 1,000 riots, curfews were imposed, and… pic.twitter.com/mJMTMGk8aS
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
विरासत में सत्ता मिली बुद्धि नहीं
राजभर यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जनपद में हुए अपराध में 90% लोग एक ही वर्ग से जुड़े हुए हैं। अखिलेश इस पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने यह भी कहा कि एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वह अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी करें इस जन्म में अब उनके मुख्यमंत्री बनना संभव नहीं है क्योंकि विरासत में सत्ता जरूर मिलती है लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती।
NDA पर कही ये बात
इस दौरान राजभर को एनडीए में सीट के बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर चल रही खींचतान पर भी बोलते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि यहां सब कुछ ठीक है भारतीय जनता पार्टी बड़ी है और आने वाले समय में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। NDA me में अब आल इस वेल है।






