राहुल गांधी का PM Modi पर हमला, बोले- इकोनॉमी का जो ढांचा बदला है वो आर्थिक तूफ़ान में टिक नहीं पायेगा

राहुल गांधी ने कहा आने वाले आर्थिक तूफान का खामियाज़ा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। इसका असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे।
Rahul Gandhi attacks PM Modi in Raebareli

Rahul Gandhi attacks PM Modi in Raebareli

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, यहाँ वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इमं आर्थिक तूफ़ान आने वाला है और दुःख की बाते ये है कि इसका खामियाजा देश की युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना होगा उत्तर प्रदेश की जनता को भुगतना होगा।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा मैं काफी दिनों से बोल रहा हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकोनॉमी का स्ट्रक्चर बदला है, अब आर्थिक तूफ़ान आ रहा है और उन्होंने जो अडानी अंबानी वाला स्ट्रक्चर बनाया है वो इस आर्थिक तूफ़ान में टिक नहीं पायेगा, वो खड़ा नहीं रह पायेगा पूरा का पूरा टूटेगा दुःख की बात है नुकसान ऍम जनता को होगा।

आर्थिक तूफान जनता भुगतेगी, अडानी अंबानी मोदी महलों में बैठे रहेंगे 

राहुल गांधी ने कह अकी इस आर्थिक तूफ़ान से वो लोग अपने महलों में बैठे रहेंगे और यूपी के जो युवा हैं यूपी को जो जनता है उसे बड़ा शॉक लगेगा, ये जो आर्थिक शॉक आने वाला हो वो अडानी अंबानी को नहीं लगेगा, मोदी को नहीं लगेगा ये देश के युवाओं को, मजदूरों को, किसानों को, छोटे व्यापारियों को लगेगा।

राहुल गांधी की चेतावनी, बहुत कठिन समय आने वाला है 

राहुल गांधी ने ये शॉक ऐसा होगा जो बहुत सालों में कभी नहीं लगा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बहुत कठिन समय आने वाला है एक्शन लेने की जगह नरेंद्र मोदी देश से कह रहे हैं विदेश मत जाओ और खुद दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं राहुल ने कहा देश में मुश्किल इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं है मुश्किल बेरोजगारी महंगाई है।

प्रधानमंत्री को देश की रक्षा करनी है लेकिन वो कुछ और कर रहे हैं 

राहुल गांधी ने कहा देश में खाद की कमी होने वाली है, पता नहीं पीएम मोदी कौन सी दुनिया में रह रहे हैं कि लोगों से इलेक्ट्रिक गाड़ी का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं उनको अभी मजदूर, किसान, युवा, गरीब, छोटे व्यापारियों की रक्षा करनी है हम कह रहे हैं आर्थिक तूफान आ रहा है आपने मजाक बना रखा है, देश की रक्षा करो लेकिन वो कुछ और ही कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews