Hindi News

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता ICU में भर्ती

Written by:Banshika Sharma
Published:
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ICU में उनका इलाज कर रही है.
राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता ICU में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष 86 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है. तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार (21 जनवरी) को उन्हें अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका ICU में इलाज चल रहा है.

मेदांता अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास पिछले 4-5 दिनों से ठीक से भोजन और पानी नहीं ले रहे थे. रविवार शाम करीब 3 बजे उन्हें आंतों में संक्रमण (दस्त) और बेहोशी की हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

अस्पताल प्रबंधन ने महंत जी के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है. इस टीम में आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय वर्मा, डॉ. दिलीप दुबे और मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कपूर शामिल हैं. टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है.

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

महंत नृत्य गोपाल दास पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, वह साल 2019 से ही मूत्र संबंधी दिक्कतों और भोजन करने में असमर्थता जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं. इसके चलते उन्हें पहले भी कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.

कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास?

महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म 11 जून 1938 को मथुरा के केरहाला गांव में हुआ था. वह अयोध्या में मणि राम दास की छावनी के प्रमुख हैं और राम जन्मभूमि आंदोलन से दशकों से जुड़े रहे हैं. वर्तमान में वह राम मंदिर निर्माण की देखरेख कर रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. अयोध्या में कई अन्य मंदिरों के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews