School Holiday: छात्रों के लिए जरूरी खबर, 2 जिलों में बढ़ी छुट्टियां, डीएम का आदेश जारी, इन स्कूलों का समय बदला

SCHOOL HOLIDAYS : उत्तर प्रदेश के 2 जिलों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं पंजाब के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
School Holiday

उत्तर प्रदेश और पंजाब के स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। शीतकालीन अवकाश के समाप्त होने के बाद अब 16 जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलने वाले हैं। हालांकि प्रयागराज और मुरादाबाद में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। यह छुट्टियां दोनों जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगी। पंजाब के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब ने आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रयागराज में 20 जनवरी और मुरादाबाद में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

  • माघ मेला और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते प्रयागराज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों (परिषदीय/बोर्ड/CBSE/ICSE ) को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
  • मुरादाबाद डीएम ने भी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय स्कूलों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अन्य सभी बोर्ड में 17 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए रहेगा। हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

18-19 जनवरी को यूपी में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (15 जनवरी 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 5-6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 6 °C तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। 18 व 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। 15 से 21 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

पंजाब में स्कूलों का समय बदला

कड़ाके की ठंड, शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए निदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) पंजाब ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। 15 जनवरी 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। यह बदलाव राज्य के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त (एडिड), मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews