MP Breaking News

School Holiday: भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी, जानें 2 सितंबर को उत्तराखंड और यूपी के किस-किस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

बिगड़ते मौसम और भारी बारिश के चलते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड पर लागू होगा। हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
School Holiday

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ऑरेंज व रेड अलर्ट के कारण उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 सितंबर 2026 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज,  बुधवार को जनपद चंपावत, जनपद पिथौरागढ़ ,जनपद नैनीताल और जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी 2 सितम्बर 2026 प्रातः10 बजे तक जनपद-नैनीताल और अल्मोड़ा के कुछ इलाकों में यथा चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अति भारी वर्षा, गर्जन, बिजली चमकने, बारिश के अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भी छुट्टी

  • उत्तर प्रदेश के जौनपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, भदोही, चंदौली, रायबरेली, पीलीभीत ,उन्नाव और सोनभद्र में भी भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इन जिलों में बुधवार को कक्षा 1 से 8वीं तक सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। यह आदेश सभी बोर्ड, परिषदीय, राजकीय,सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा।
  •  इसके अलावा प्रयागराज जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
  • फर्रुखाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी ,गैर सरकारी विद्यालय में 2 सितंबर व 3 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

mpbn-2026-09-02-cb940f mpbn-2026-09-02-127c48 mpbn-2026-09-02-3b304d mpbn-2026-09-02-8253de mpbn-2026-09-02-30bc9a mpbn-2026-09-02-cbdd18 mpbn-2026-09-02-c14235 mpbn-2026-09-02-1dfa36 mpbn-2026-09-02-633277 mpbn-2026-09-02-c170df

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
School Holiday: भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी, जानें 2 सितंबर को उत्तराखंड और यूपी के किस-किस जिले में बंद रहेंगे स्कूल - MP Breaking News