राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में को लेकर यात्रा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गोंडा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। शंकराचार्य का कहना है कि नरेंद्र मोदी चंपत राय को ही नहीं बल्कि पूरी ट्रस्ट को बचा रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। केवल माहौल बनाया जा रहा है और जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है। चंपत राय आज भी वहीं बैठा हुआ है और काम कर रहा है। केवल ऊपर से कहा जा रहा है कि इस्तीफा हो गया है और स्वीकार हो गया है।
पीएम मोदी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप
स्वामी अविमुक्तेश्वर आनंद का कहना है कि चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है। वो उनका खास आदमी है उनके लिए जो चाहे वह करता है। जिन्होंने उनको बैठाया था उनके लिए चंपत राय बहुत उपयोगी है इसलिए वह उनको बचा रहे हैं ताकि लाभ मिलता रहे। वो केवल चंपत राय को नहीं पूरी ट्रस्ट को बचा रहे हैं।
शंकराचार्य ने ये भी कहा कि कोष में गड़बड़ी हुई है फिर भी कोषाध्यक्ष का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं। सबसे पहले उन्हीं को सामने आना चाहिए। चंपत राय को बलि का बकरा बना रहे हो और कोषाध्यक्ष आपके सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि चोरी होने की जो बात कही जा रही है उसके लिए यह सवाल किया जाना चाहिए कि यह आंकड़ा उन्हें कहां से मिला।
पत्रकार:- आपने कहा प्रधानमंत्री चम्पत राय को बचाने की कोशिश कर रहे
शंकराचार्य जी:- सिर्फ चम्पत राय नही पूरे ट्रस्ट को बचाने की कोशिश कर रहे
कोषाध्यक्ष का नाम आप लोग क्यो नही लेते जबकि कोष मे ही गडबड़ी हुई, तो सबसे पहले कोषाध्यक्ष को आना चाहिए सामने
लेकिन चम्पत राय को बलि का… pic.twitter.com/yct5zgSDNw
— Braj Shyam Maurya (@brijshyam8) July 16, 2026
सीएम योगी को कहा कालनेमी
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने शंकराचार्य पर भगवा पहनकर राजनीति करने की बात कही थी इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह बयान मेरे लिए नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए दिया था। प्रदेश में गौ हत्या वही करवाते हैं जो स्लॉटर हाउस से चंदा लेते हैं। कोई भी भगवाधारी ये नहीं करता कालनेमी वही होते हैं जो अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं।






