MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

स्कूल की छत का प्लास्टर टूट कर बच्ची पर गिरा, उमंग सिंघार का तंज “BJP सरकार की शिक्षा व्यवस्था, तथाकथित सुशासन का मुखौटा गिर गया है”

हरदा जिले के हनीफाबाद में सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर पहली कक्षा की मासूम छात्रा के सिर पर गिरने पर छात्रा घायल हो गई, उमंग सिंघार ने कहा यह हादसा नहीं, भाजपा सरकार की आपराधिक लापरवाही का नतीजा है।
School classroom ceiling plaster falls on a girl Umang Singhar angry

School classroom ceiling plaster falls on a girl Umang Singhar angry

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम हनिफबाद में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक हादसा हो गया, जब स्कूल में कक्षाएं चल रहीं थी तभी के कक्षा एक की छत का प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा जिससे नीचे बैठी एक छात्रा घायल हो गई , चोट लगते ही बच्ची रोने लगी अन्य बच्चे भी घबरा गए घटना के बाद बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उस एइलग के बाद घर भेज दिया गया

हरदा के स्कूल की घटना पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है उन्होंने प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों की हालात के लिए सरकार पर निशाना साधा है

उमंग सिंघार ने X पर लिखा- मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मौत का जाल बना दिया है। हरदा जिले के हनीफाबाद में सरकारी स्कूल की जर्जर छत का मलबा पहली कक्षा की मासूम छात्रा के सिर पर गिर गया। यह हादसा नहीं, भाजपा सरकार की आपराधिक लापरवाही का नतीजा है।

उमंग सिंघार की मांग दोषी निलंबित हो, एफआईआर दर्ज की जाये  

सिंघार ने कहा सरकारी स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, मौत का जाल बन चुके हैं। करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च हो रहे हैं, लेकिन बच्चों को सुरक्षित स्कूल तक नसीब नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो, उन्हें निलंबित किया जाए और घायल छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।  तंज कसते हुए उमंग सिंघार ने कहा,  “याद रखिए मुख्यमंत्री जी, हरदा में सिर्फ एक स्कूल की छत नहीं गिरी है… आपकी शिक्षा व्यवस्था और तथाकथित सुशासन का मुखौटा भी गिर गया है।”

ग्रामीणों ने स्कूल के मेंटेनेंस की मांग की 

उधर इस हादसे के बाद बच्चों के परिजन नाराज हैं वे सरकारी अधिकारियों की लापरवाही को लेकर चिंतित हैं, ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जो जर्जर हो गए है , स्कूलों का ना तो समय पर मेंटेनेंस होता है और ना ही कोई निगरानी।  ग्रामीणों ने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही पूरे स्कूल के मेंटेनेंस की मांग की है जिससे भविष्य में कोई ऐसा हादसा ना हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews