इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। सीएसके ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जहीर खान अब IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे।
बता दें कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी जहीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया था। सीएसके और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था जिसके बाद चेन्नई ने जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
सीएसके का मुख्य कोच बनने के बाद जहीन खान का पहला रिएक्शन
बता दें कि सीएसके का मुख्य कोच बनने के बाद जहीर खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएसके की ओर से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से उन्होंने कहा कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। जहीर खान ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया है और इन मुकाबलों का पूरा आनंद लिया है। चेपॉक में सीएसके के फैंस जिस तरह का माहौल बनाते हैं वह अनुभव को और भी खास बना देता है। उन्होंने कहा कि इतनी शानदार विरासत वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और टीम के साथ नई जिम्मेदारी संभालने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
जहीन खान का भारत के लिए क्रिकेट में प्रदर्शन
वहीं अगर जहीर खान के क्रिकेट प्रदर्शन पर एक नजर डाले तो उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने जब 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता तो जहीर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान 21 विकेट लिए और टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जहीर ने आईपीएल में मुंबई इंडियं समेत तीन टीमों के लिए 100 मैच खेले हैं।
फ्लेमिंग के मुख्य कोच रहते सीएसके ने जीतीं पांच IPL ट्रॉफियां
वहीं अगर सीएसके के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2029 में मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। पिछले 17 वर्षों में सीएसके ने सफलता के नए आयाम छुए। उनके कोच रहते सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया। इतनी ही नहीं, सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई।
Left Arm “Taking” Over! 💫🦁
Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026





