
transfer
उत्तर प्रदेश के गोंडा एसपी विनीत जायसवाल ने पांच चौकी प्रभारियों समेत 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। इसके साथ ही महिला थाने की उपनिरीक्षक रुद्रावती राज को लाइन हाजिर किया गया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह का पुलिस लाइन से थाना खोड़ारे हुआ तबादला निरस्त करते हुए पुलिस लाइन में ही बने रहने के आदेश किए हैं। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिया गया है। इस संबंध में एसपी ने 19 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जानिए किस पुलिसकर्मी को क्या सौंपी जिम्मेदारी?
- दुबहा बाजार चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बड़गांव
- देहात कोतवाली से उपनिरीक्षक गोलू कुमार तिवारी को दुबहा बाजार चौकी प्रभारी
- धानेपुर से उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया को आर्यनगर चौकी प्रभारी
- सेमरा चौकी प्रभारी उदित कुमार वर्मा को तिवारी बाजार चौकी प्रभारी
- वजीरगंज से उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव को हथियागढ़ चौकी प्रभारी
- आर्यनगर चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी को थाना उमरी बेगमगंज
- तिवारी बाजार चौकी प्रभारी अमरनाथ को थाना उमरी बेगमगंज
- उपनिरीक्षक तेज नारायण गुप्ता को उमरी बेगमगंज से देहात कोतवाली
- अखिलेश सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मन सेल
- इबरार अहमद को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज
- विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली
- संजय कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से खरगूपुर
- अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से छपिया
- राकेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना मोतीगंज
- रूद्रावती राज को महिला थाना से पुलिस लाइन
- उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह का पुलिस लाइन से थाना खोड़ारे हुआ तबादला निरस्त करते हुए पुलिस लाइन में ही बने रहने के आदेश किए हैं।
Gonda Police Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

