
transfer
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार रात (29 जनवरी 2026) को 6 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, विशेष कार्याधिकारी और राजस्व अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। खास करके मथुरा, हमीरपुर, कानपुर नगर, गोंडा और फिरोजाबाद जिलों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
UP PCS Transfer: जानिए किसे कहाँ मिली नई तैनाती?
- राजेश कुमार: कानपुर नगर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब उसी जिले में अपर जिलाधिकारी (नगर प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।
- महेश प्रकाश: काफी समय से प्रतीक्षारत चल रहे महेश प्रकाश को अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है।
- रिंकी जायसवाल: प्रतीक्षारत सूची में शामिल रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), गोंडा बनाया गया है।
- अजय कुमार: कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) में उप जिलाधिकारी (SDM) के पद पर तैनात अजय कुमार को प्रमोट/स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।
अनूप कुमार मिश्रा को मथुरा भेजा
- राकेश कुमार: मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट और मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर उन्हें अब अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर बनाया गया है।
- अनूप कुमार मिश्रा: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात अनूप कुमार मिश्रा को अब नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा और मंदिर परिसर का प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
UP TRANSFER PCS ORDER

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

