उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी से स्कूल चलों अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। शैक्षणिक सत्र 2026 27 के अंतर्गत प्रदेश के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन किया जा सके और विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो इसलिए ये कदम उठाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का ये कार्यक्रम वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में रखा गया है। यहां बच्चों का नामांकन करने के साथ उन्हें निशुल्क यूनिफॉर्म, बैग और किताबों का वितरण किया जाएगा। अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम रखा गया है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियों और जनप्रतिनिधियों के संबोधन के जरिए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
ये भी पढ़ें
सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रबुद्धवर्ग इन कार्यकर्मों का हिस्सा होंगे और सभी को जागरूक करेंगे।
सरकार का क्या कहना
इस अभियान के संबंध में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे। इसके लिए अधिकारियों को घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन किया जा सके ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाला है।