UP Weather : रविवार को 47 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, जानें शहरों का हाल

13 से 17 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं, बिजली चमकने और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़िए यूपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान.........
up weather

पश्चिमी मानसून और अलग अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में आज रविवार को 13 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

फिलहाल 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अबतक पश्चिमी यूपी में अनुमान बारिश 152.4 के सापेक्ष 225 मिमी रिकार्ड की गई जो की सामान्य से 48% अधिक है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा ,फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद , कन्नौज ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर , एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना ।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 18 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews