UP Weather : शुक्रवार से झमाझम वर्षा का दौर, आज 35 जिलों में बारिश-बादल-तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

यूपी में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे बाद प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।
UP Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज 2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है। प्रदेश में 3 से 6 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश और 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

3 अक्टूबर को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

  • मानसून वापसी की अक्ष रेखा 20° उत्तरी अक्षांश / 69° पूर्वी देशांतर, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर एवं 30° उत्तरी अक्षांश / 81° पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है तथा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के दौरान प्रदेश में संभावित वर्षा गतिविधियाँ के दृष्टिगत प्रदेश के शेष भागों से मानसून वापसी के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। निम्न क्षोभमंडल में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • निचले क्षोभमंडल में 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक द्रोणी उत्तर पूर्वी अरब सागर पर संकेंद्रित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से सम्बद्ध चक्रवाती परिसंचरण से राजस्थान होते हुए दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक जा रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर संकेंद्रित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए आगामी 12 घंटो के दौरान अवदाब में तथा और प्रबल होकर 03 अक्टूबर की सुबह गहन अवदाब के रूप में दक्षिणी ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार करने के बाद 03 अक्टूबर की शाम/रात से 05 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है। 05 अक्टूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है।

गुरुवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, मऊ, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर ,गाजीपुर,आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ , बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज , सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा ।
  • सोनभद्र,मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में गरज चमक के साथ बारिश ।

7 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 2-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवा
  • 3-10-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 4-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 5-10-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 6-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 7-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 752.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो दीर्घकालिक औसत 672 मिमी से 12% अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 666 मिमी वर्षा हुई, जो दीर्घकालिक औसत 799.2 मिमी से 17% कम है।
  • कुल मिलाकर प्रदेश में मानसूनी वर्षा 701.6 मिमी रही, जो सामान्य श्रेणी में आती है।प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 7 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews