नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से 25 से 27 जुलाई के बीच प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मेघगर्जन वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, झांसी,ललितपुर,जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में मेघगर्जन, बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
28 जुलाई तक ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल
- 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
- 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 27-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 28-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
UP Weather Forecast till 28 July







