उत्तर प्रदेश में मानसून भले ही जून में प्रवेश करेगा लेकिन अलग अलग मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश का मौसम बदला हुआ है।आज शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं तो पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें
1महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी करने पर भड़का संत समाज, उठाई जांच की मांग
2उत्तर प्रदेश में LPG और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त प्रशासन, 24 FIR दर्ज, 6 गिरफ़्तार
3सपा सांसद अवधेश प्रसाद के राम रसोई बंद होने के दावे पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- ‘अधूरी जानकारी पर बयानबाजी’
4उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न, गोरखपुर से मुरादाबाद तक मस्जिदों में मुल्क की तरक्की के लिए उठी दुआएं
शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत , हापुड़ , बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और वाराणसी में बारिश, मेघगर्जन, बिजली चमकने 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।
- मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बांदा ,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।