उत्तर प्रदेश में 30 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। आज बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर अति भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम के इस बदलाव के बाद अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गुरूवार 26 जून से पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।28 जून को पूरे यूपी में व्यापक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें
1प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
2लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
3LPG की कमी के बीच महंगाई की मार, बढ़े कोयला-लकड़ी के दाम, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की बढ़ी मांग
4UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे
बुधवार को इन जिलों में बादल बारिश और बिजली का अलर्ट
- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में अति भारी बारिश ।
- शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, झांसी, जालौन, ललितपुर में भारी बारिश ।
- बस्ती, कुशीनगर, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर ,आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज , एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।
UP Weather: 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 26-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/ भारी वर्षा
- 27-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/भारी से बहुत भारी वर्षा
- 28-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/ कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/भारी वर्षा
- 29-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
- 30-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा की सम्भावना।