उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में मानसून फिर सक्रिय होगा और फिर 2 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर चलेगा। आज शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी यूपी में कई जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 जून से 2 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
1योगी ने अत्याधुनिक पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों को ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार व मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ से अलंकृत किया
2IPS Transfer: राज्य में 3 आईपीएस अफसर इधर से उधर, मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी
3‘आत्महत्या नहीं, साजिश है’ प्रेमानंद महाराज के 24 वर्षीय शिष्य की वृंदावन में मौत पर बवाल, परिजनों ने मांगी सीबीआई जांच
4UP School Closed: भारी बारिश के चलते आज संभल-बरेली समेत इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश
शुक्रवार को इन जिलों में बादल बारिश बिजली का अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
- मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ,बागपत ,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा , झांसी ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।
पश्चिमी/पूर्वी उत्तर प्रदेश
- 27 जून- कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार। तेज सतही हवा (गति 20-30 किमी/घंटा)कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।
- 28 जून –अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।
- कहीं-कहीं भारी वर्षा /मेघगर्जन के साथ वज्रपात
- 29 जून- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
- 30 जून- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा
- 1 जुलाई- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा
- 2 जुलाई- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा