UP Weather : दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाया रहेगा कोहरा, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD अपडेट

3 दिसंबर तक यूपी का मौसम साफ रहेगा लेकिन कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा कहीं-कही छाया रह सकता है।
up Weather

UP Weather Forecast : आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल 3 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान कहीं भी शीतलहर और बादल बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आगामी 2 से 3 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती हैं। वर्तमान में मध्य पाकिस्तान और संलग्न अफगानिस्तान के ऊपर ऊपरी एवं मध्यम स्तर पर विकसित पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

आज शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • गाजियाबाद, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, महाराजगंज, सुल्तानपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाज़ीपुर में सुबह कोहरा।
  • राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

3 दिसंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 29-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 30-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 1-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 2-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 3-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

गुरूवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

प्रदेश में इटावा में सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है ।सबसे अधिक तापमान बहराइच में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज किया गया

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews