UP Weather : मानसून का असर, आज 48 जिलों में भारी बारिश-बिजली और मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के चलते आज रविवार को 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने चमकने की संभावना है।
up weather

उत्तर प्रदेश में आज रविवार से मानसून का बड़ा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने चमकने और बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 2-3 दिन प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है इस दौरान तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

क्या कहता है यूपी मौसम विभाग

वर्तमान में निम्न क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक उपरितन चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी बिहार एवं संलग्न पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित उपरितन चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत है। निचले क्षोभ मंडल में पंजाब के ऊपर एक उपरितन चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य क्षोभ मंडल में 32° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 72° पूर्वी देशांतर के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणी के रूप में अवस्थित है। मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में खिसकने तथा अनुकूल सिनॉष्टिक एवं भूभौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश मानसून की सक्रियता बढ़ने से अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट

  •  गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश।
  • प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, हाथरस, कासगंज, एटा, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई और फर्रुखाबाद में भारी बारिश।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, चंदौली, वाराणसी, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, बिजनौर, ललितपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज में मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने की संभावना।

7 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 3-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 4-08-2025: पश्चिमी में सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 5-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 6-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 7-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast till 7 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews