UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर है। पहाड़ों से होते हुए आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की चलते सुबह-शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है।फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा लेकिन 3 दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। इसके अलावा 22 नवंबर से लेकर चार दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे दिसंबर की शुरुआत में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।सुबह-शाम के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।

3 दिन छाया रहेगा कोहरा

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 20 नवंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा लेकिन 14 से 16 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के दोनों ही संभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि कहीं भी घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर और बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है। खास करके गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, इटावा, कन्नौज, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, महराजगंज, बहराइच, रामपुर, बरेली और गाजीपुर में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

14 से 20 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 14-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 15-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 16-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 17-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 18-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 19-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 20-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

पिछले 24 घंटे कहां कैसा रहा मौसम

UP Weather Forecast Till 18 November