UP Weather Update : अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश, शीतलहर और बादल को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है,लेकिन इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
अगले 3 दिनों के बीच प्रदेश में तापमान 2℃ से 3℃ तक बढ़ सकता है। उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।तेज सतही हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव से तापमान में वृद्धि रहेगी। अधिकतम तापमान 28 से 30 जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
2लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
3LPG की कमी के बीच महंगाई की मार, बढ़े कोयला-लकड़ी के दाम, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की बढ़ी मांग
4UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
सोमवार को यूपी के राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य बना रहेगा।सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
10 से 15 फरवरी तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 10से 15 फरवरी तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान बारिश, बादल और तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं है।
- 10 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
- 11 फरवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है। इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
- 12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रह सकता है और कोहरा छा सकता है।