UP Weather : 48 घंटों के लिए बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी आंधी, ओले भी गिरेंगे, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP WEATHER: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से रविवार तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
mp Weather :

उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की स्थिति बनेगी।कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बदलाव के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 41,2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 अप्रैल तक बनी रहेगी बादल-बारिश की स्थिति

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (3 अप्रैल 2026) के मुताबिक, 3 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3, 4, 6, 7 और 8 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3, 4, 5 और 8, 9 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 5-6 अप्रैल को पश्चिमी और 6- 7 अप्रैल को पूर्वी हिस्से में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

आज इन जिलों में अलर्ट

  • बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ललितपुर व आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
  •  गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, हाथरस, एटा और कासगंज में भी मौसम बदला रहेगा।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews