Hindi News

UP Weather : आज 55 जिलों में मेघगर्जन व बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, मौसम विभाग का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
आज शनिवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather : आज 55 जिलों में मेघगर्जन व बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, मौसम विभाग का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 7-8 मई तक बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार है। अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3℃ की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि होने का अनुमान है।

3 मई शनिवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।साथ ही कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज  हवा चल सकती है। 4 से 6 मई तक अनेक स्थानों और 7-8 मई को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना  है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • वाराणसी, संतरविदास नगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली , बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर , बुलन्दशहर ,अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, लीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व बुलन्दशहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

UP weather : कहां कितना तापमान/गर्मी का असर

  • रायबरेली, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बस्ती, बलिया, आगरा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र में ताप सूचकांक मध्यम ।
  • सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, औरैया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, सुल्तानपुर और अयोध्या में ताप सूचकांक हल्का ।
  • अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हाथरस, मथुरा, कासगंज, गौतम बुद्ध नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद में गर्मी का स्तर हल्का ।

Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews