UP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी यूपी में इस पूरे हफ्ते बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज भी 30 जिलों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है लेकिन 15 से 19 अप्रैल तक पूर्वी बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
ये भी पढ़ें
1सीएम योगी का शनिवार को सहारनपुर दौरा, 75 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
2UP Police SI Exam: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती, शनिवार और रविवार को 15.75 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
3प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
4लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
आज सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- सोमवार को बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है
- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ , बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात ,कानपुर नगर ,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, कासगंज, कासगंज, शाहजहांपुर, आगरा, फ़िरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रह सकता है।
- सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, मैनपुरी में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रह सकता है।