UP Weather: प्रदेश में 22 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई स्थानों पर बारिश की संभावना, देखें अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अंदाज देखने को मिल रहे हैं। कहीं कोहरा छाया हुआ है तो कुछ जगहों पर बादल और धूप का आना-जाना लगा हुआ है। चलिए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम लगातार जारी है। सुबह और शाम को कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर सुबह-सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में धूप निकल रही है। जिससे कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है। हालांकि अधिकतर जगहों पर भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड का असर काफी ज्यादा है जिस वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। लोग खांसी, बुखार और सर्दी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि प्रदेश का तापमान आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है।

कैसा रहेगा मौसम (UP Weather)

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय मध्य कोहरा देखने को मिलेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 22 जनवरी से मौसम पूरी तरह से बदलेगा।

आज से साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में 20 जनवरी से मौसम साफ रहने वाला है। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, संत रविदास नगर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, बलरामपुर, कानपुर देहात, श्रावस्ती, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, आगरा, झांसी, हमीरपुर जैसे इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, सोमवार के बाद इन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

कोहरे और ठंड से राहत

रविवार के मौसम की बात करें तो अत्यधिक घने कोहरे से लोगों को राहत मिली है। सुबह से धूप निकल रही थी जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया और सामान्य से अधिक पहुंच गया। तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। 20 से 23 जनवरी तक सुबह कोहरा रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

यहां हो सकती है बारिश

मंगलवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और कुछ जगह पर हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी। कुछ जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा और हल्का कोहरा छाएगा। 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews