UP Weather Update : अगले 2 दिन उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन 11 मार्च से 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से होली पर शुक्रवार को कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।
अनुमान है कि इस दौरान फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है। फिलहाल अगले 72 घंटो तक यूपी में तीखी धूप का असर बरकरार रहेगा। रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
2लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
3LPG की कमी के बीच महंगाई की मार, बढ़े कोयला-लकड़ी के दाम, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की बढ़ी मांग
4UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे
9 से 14 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
- 9 -10 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
- 11 मार्च से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
- 12 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
- 13 मार्च को प्रदेश में सिर्फ मौसम साफ रह सकता है।
- 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।