UP Weather : 11 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, आज 21 जिलों में बारिश-बादल और वज्रपात, पढ़े IMD का नया अपडेट

11 और 12 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। पश्चिमी यूपी में 10 और 11 सितंबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
up weather

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मानसून के सुस्त पड़ते ही भारी बारिश क दौर थम गया है। हालांकि 10 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें का दौर जारी रहेगा। 11 सितंबर को फिर मौसम बदलेगा और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होगी। आज 7 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा।बता दे कि एक जून से लेकर 6 सितंबर तक अनुमानित बारिश 634 मिलीमीटर के सापेक्ष 642.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है।

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, इटावा, आगरा बारिश का अनुमान है.

इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

रविवार को मथुरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, औरेया, जालौन, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

7 से 12 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 7-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 8-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 10-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 11-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 12-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 12 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews