UP Weather Update : आज सोमवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन पूर्वी हिस्से में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। हालांकि 16 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं।
17-18 मई को पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4°C की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 14 मई से कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें
1उत्तर प्रदेश में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर CM योगी सख्त, जमाखोरी करने वालों पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
2यूपी में LPG सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की अफवाहों पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
3मेरठ में खुद को IAS बताकर रौब जमाने वाला गिरफ्तार, घर के बाहर लगी थी फर्जी नेम प्लेट
4सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, योगी सरकार और नकली संतों पर साधा निशाना
UP Weather : 12 मई को कहां कितना रहेगा तापमान
- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती , कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी।
- सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर ,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा।
- आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में ताप सूचकांक मध्यम ।