Hindi News

UP Weather : 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा तेज वर्षा का दौर, आज 40 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 40 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 1 सितंबर तक प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।
UP Weather : 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा तेज वर्षा का दौर, आज  40 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अनेक और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 24 घंटे में उत्तरी और मध्य हिस्से में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने और इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 3-4 की बढ़ोतरी होने की संभावना है।इधर, 29 अगस्त को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इससे फिर कहीं कहीं भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

1 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

यूपी मौसम विभाग की मानें तो, 27-28 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के होने की संभावना है।इस दौरान भारी बारिश की कहीं भी संभावना नहीं है। 29 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नही किया गया है। 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।1 सितंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

आज इन जगहों पर होगी बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,संभल ,मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र ,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोईस, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर , बलिया, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरेया, उन्नाव, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराज गंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती में हल्की से मध्यम बारिश।

1 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 26-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 28-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 30-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 1 September

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews