UP Weather : सोमवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बादलों की आवाजाही, बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

सोमवार से पूर्वी यूपी के दक्षिणी क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी ।27 से 30 अक्टूबर को दक्षिणी-पूर्वी भाग में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
UP Weather Update

UP Weather Update : सोमवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 27 से 30 अक्टूबर के बीच कहीं कहीं बारिश, धुंध और बादल छाने का अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाके में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना है।अधिकतम तापमान लगभग 30–32°C और न्यूनतम 16–18°C के आसपास रहेगा।अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। न्यूनतम तापमान भी अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है। जिसके बाद किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।रविवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

UP Weather: 27 से 31 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 27-28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 29 व 30 अक्टूबर पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 31 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है।

31 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 26-10-2025: पश्चिमी और पूर्वी में मौसम शुष्क /देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा
  • 27-10-2025: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/ गरज चमक के साथ बौछार / देर रात और सुबह के समय धुंध
  • 28-10-2025: पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछार/देर रात और सुबह के समय धुंध
  • 29-10-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 30-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 31-10-2025: पश्चिमी और पूर्वी में मौसम शुष्क /देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews