प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 3.0 (UPITS 2025) का शुभारंभ किया मोदी ने कहा, हमारा संकल्प है, हमारा मंत्र ‘आत्मनिर्भर भारत’ है हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा, हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में ही बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर, यह पीएम मोदी की प्रेरणा से संभव हुआ है।
योगी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश 77 GI उत्पादों के साथ देश का शीर्ष GI कैपिटल बना है, इस वर्ष हम लोग 75 नए उत्पादों को GI टैग प्राप्त करने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्होंने कहा ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के लिए इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर सहित समाज के सभी अंगों को समेकित रूप से मिलकर कार्य करना होगा, UP International Trade Show उसके लिए एक बेहतरीन मंच बनकर उभरा है।
उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म
योगी ने कहा UP International Trade Show का ये तीसरा संस्करण है, मुझे ख़ुशी है इसमें 80 देशों के 550 से अधिक बायर्स हिस्सा ले रहे हैं और इसमें 75 जनपदों से 2250 से अधिक एग्जीबिटर्स की सहभागिता कर रहे हैं ये ब्रांड यूपी का ये उत्सव पिछले 8 वर्षों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आई औद्योगिक क्रांति परंपरागत उद्यम को फिर से दिया गया जीवनदान, उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विविधता को UP International Trade Show प्रतिबिंबित कर रहा है। योगी ने कहा यह ट्रेड शो देश और दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म हम सबको प्राप्त हुआ है।
अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है और यह पीएम मोदी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है उन्होंने कहा “यह इंटरनेशनल ट्रेड शो पीएम मोदी के स्वदेशी मॉडल Make In India, Make for the world के विजन का स्वरूप” है।
नया भारत, नया उत्तर प्रदेश
विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेशयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फॉरेन बायर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है#YogiAdityanath #UttarPradesh #internationaltradeshow #UPCM pic.twitter.com/GFuaMdMLSo
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 25, 2025
यह इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर, यह पीएम मोदी की प्रेरणा से हुआ संभव
बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा "यह इंटरनेशनल ट्रेड शो पीएम मोदी के स्वदेशी मॉडल Make In india, Make for the world के विजन का स्वरूप", श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी… pic.twitter.com/04G6ze6oyp
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 25, 2025
"Brand U.P."
80 देश, 550 से अधिक बायर्स, 75 जनपदों से 2250 से अधिक एग्जीबिटर्स की सहभागिता
बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, यह ट्रेड शो देश और दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म#Narendramodi#YogiAdityanath #UttarPradesh #internationaltradeshow #UPCM pic.twitter.com/YTLeZ928ga
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 25, 2025





