ब्लैकआउट, सायरन और रेस्क्यू अभ्यास, यूपी में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आज

उत्तर प्रदेश में आज ब्लैक आउट मॉकड्रिल रखी गई है। इसके जरिए नागरिकों को युद्ध की स्थिति के दौरान उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की नागरिकों को युद्ध के दौरान सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए शुक्रवार को सभी जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाने वाली है। इसके जरिए नागरिकों को यह बताया जाएगा कि उन्हें किस तरह से विषम परिस्थितियों में खुद की और अपने आसपास मौजूद लोगों की रक्षा करनी है। ऐसे में आपात स्थिति बनने पर वह प्राथमिक तौर पर अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।

शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके चलते सभी जिलों में 2 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। युद्ध के दौरान नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है। हवाई हमले के दौरान किस तरह की चेतावनी मिलती है और किस तरह से सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं यह बताया जाएगा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास भी होगा। प्रशासन ने लोगों को यह समझाइश दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

यूपी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल

मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेगा। इसके बाद नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाना होगा। वो ऐसे स्थान चुन सकते हैं जहां अपनी जान बचा सके और हमले का असर ना हो सके।

अस्पताल पहुंचाने की मॉकड्रिल

सभी जिलों में चिह्नित स्थानों पर नागरिक सुरक्षा एवं संबंधित विभागों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मॉकड्रिल की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि नागरिकों को ही समझाया जा सके कि वह आपातकाल में जरूरतमंद की मदद कैसे कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यह सिर्फ प्रेक्टिस है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

खत्म होने पर बजेगा सायरन

यह मॉकड्रिल कुछ मिनट की होने वाली है और इसके समाप्त होते ही फिर से सायरन बजाया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा डीजीपी, राहत आयुक्त, पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सहित संबंधित अधिकारियों को तैयारी की दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews