“चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जा सकते हैं जेल..” राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में भाजपा नेता विनय कटियार का बड़ा दावा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़ सकता है।
Vinay Katiyar

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला देश में एक प्रमुख और बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले ने देश के सनातियों को गहरा आघात पहुंचाया है। विपक्षी दल लगातार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं मामले में अब चंपत राय से लेकर, अनिल मिश्रा, गोपाल राव की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं।

बता दें कि अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा के पूर्व सांसद और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने एक बड़ा दावा कर दिया है जिससे राजनीतिक और आस्था के गलियारों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धन का गबन किया गया है।

विनय कटियार आगे कहा कि इस मामले में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा? मैंने उनसे कहा कि सब ठी हो जाएगा। साथ ही जांच के आधार पर चंपत राय, गोपाल राव और ​अनिल मिश्रा को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए कटियार ने कहा कि अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा।

गोपाल राव को लेकर क्या बोले विनय कटियार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विनय कटियार ने गोपाल राव का जिक्र करते हुए उन्हें बेकार आदमी बताया। कटियार ने कहा कि गोपाल राव न कोई लेन देन और न ही कुछ काम करता था। मैं आश्चर्य हूं कि गोपाल राव को यहां किसने भेजा। उन्होंने कहा कि हम घूमते-फिरते एक दिन अयोध्या राम मंदिर पहुंच गए। सोचा कि बहुत दिन हो गए हैं रामलला के दर्शन कर लूं। तो वहां पहुंचते ही गोपाल राव ने हमसे कहा कि आप किसकी अनुमति से आए हैं। जिसके बाद मैंने उनकी इस बात पर नाराजगी जताई।

विनय कटियार ने चंपत राय को लेकर दिया बड़ा बयान

भाजपा नेता विनय कटियार ने अनिल मिश्रा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कटियार ने कहा कि अनिल जी सीधे साधे आदमी हैं। वो इन सब के चक्कर में धोखे से फंस गए हैं। वो व्यक्ति ठीक हैं। वहीं चंपत राय को लेकर भाजपा नेता कटियार ने कहा कि हमने चंपत राय को पहले ही समझाया था लेकिन उनको मेरी बात समझ नहीं आई तो इसमें मैं क्या कर सकता था। लगता है चंपत राय की किस्मत भी अब उनका साथ नहीं दे रही है। जांच एजेंसियां गहन जांच में जुटी हैं और बहुत ही जल्द मामले में कड़ी कार्रवाई भी देखने को मिलेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews