MP Breaking News

सीएम धामी ने क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट की लॉन्च, ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका भी जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की । वही युवाओं से राज्य के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
सीएम धामी ने क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट की लॉन्च, ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका भी जारी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका भी जारी की। सीएम ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कामों की तारीफ की।

सीएम धामी ने कहा कि समिति लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए भी काम कर रही है। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखंड को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कामों में आगे आने और प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की।

बच्चों की पढ़ाई पर दें खास ध्यान

सीएम ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने समिति के सदस्यों से बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर मौके देने की बात कही।  पढ़ाई के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना होना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट और चंदन सिंह भंडारी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
सीएम धामी ने क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट की लॉन्च, ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका भी जारी - MP Breaking News