MP Breaking News

उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’, CM धामी ने फिल्म देखने के बाद किया ऐलान

नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और संदेश पर आधारित ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, देहरादून में फिल्म देखने के बाद बोले- प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण
उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’, CM धामी ने फिल्म देखने के बाद किया ऐलान

देहरादून। नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म देखने के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा सहित अन्य लोग भी फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है।

नीम करौली बाबा के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक

फिल्म देखने के बाद सीएम धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का रास्ता दिखाती रही है। नीम करौली बाबा का जीवन इसी परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि भी है। नीम करौली बाबा का कैंची धाम आज दुनियाभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। संतों के जीवन और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाने वाले ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ते हैं।

फिल्म की टीम के प्रयासों को सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ में भक्ति और आध्यात्मिक यात्रा के साथ मानव सेवा, करुणा, प्रेम, विनम्रता और लोककल्याण जैसे मूल्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं और पूरी टीम की सराहना की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’, CM धामी ने फिल्म देखने के बाद किया ऐलान